जैसलमेर में बुधवार को निकाय चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 3 बजे तक जैसलमेर नगर परिषद में 63.77% मतदान हुआ। इससे पहले सुबह 10 बजे तक 21.96% और दोपहर 1 बजे तक 47.11% वोटिंग हुई थी। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी थी और लोग उत्साह के साथ वोट डालने पहुंचे थे। इसके बाद शाम 6 बजे फाइनल वोटिंग 80.95 प्रतिशत रही। जैसलमेर के वार्ड नंबर 32 में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचीं। वहीं बड़ी संख्या में युवाओं ने भी मतदान किया। GenZ मतदाताओं ने कहा कि शहर में पानी, बिजली और मकानों के पट्टे जैसे काम प्राथमिकता से होने चाहिए। वार्ड नंबर 32 में मतदान के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले मतदाता भी जैसलमेर पहुंचे। यहां करीब 160 मतदाता सूरत, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों से वोट डालने आए थे। बूथ कर्मचारियों ने 6 बजने से दो मिनट पहले आवाज लगाकर लोगों को बुलाया था। जैसलमेर में कुल वोटिंग प्रतिशत जैसलमेर शहर की सरकार चुनने के लिए नगर परिषद के 44 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं। कुल 143 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं पोकरण नगरपालिका में 11 सितंबर को मतदान होगा। फोटोज में देखें…