जैसलमेर पंचायती राज चुनाव के जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति की लॉटरी निकलने के बाद गुरुवार को सरंपच और वार्ड पंच की लॉटरी उपखंड स्तर पर निकाली गई। जैसलमेर जिले में 266 ग्राम पंचायतें और 924 राजस्व गांव आते हैं। जैसलमेर SDM विरेंद्र सिंह द्वारा अपने कार्यालय में जैसलमेर, मोहनगढ़, रामगढ़ व खुहड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों की लॉटरी निकाली गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम सैनी ने जानकारी देते हुए बताया - जिले में कुल 10 पंचायत समितियां हैं, जिनके अंतर्गत 266 ग्राम पंचायतें और 924 राजस्व गांव आते हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जैसलमेर, पोकरण, फतेहगढ़ एवं भणियाना के उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लॉटरी की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत के क्षेत्राधिकार के विधानसभा सदस्य एवं सभी संबंधित पक्षों को अपने स्तर से जारी करें। लॉटरी प्रक्रिया आयोजित होने के कारण संभावित उम्मीदवारों और ग्रामीणों में खासा उत्साह व हलचल देखने को मिल रही है। जैसलमेर पंचायत समिति - 31 ग्राम पंचायतों में आरक्षण की स्थिति रामगढ़ पंचायत समिति खुहड़ी पंचायत समिति मोहनगढ़ पंचायत समिति फतेहगढ़ पंचायत समिति सांकड़ा पंचायत समिति पंचायत समिति राजमथाई, मु० फलसूंड पंचायत समिति भणियाणा पंचायत समिति रामदेवरा नाचना पंचायत समिति उपखण्डवार लॉटरी आयोजन स्थल एवं पंचायत समितियां