जैसलमेर में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के महानिदेशालय अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक की विशेष टीम सायरन का ट्रायल करेगी। 30 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इस 3 घंटे के दौरान पूरे शहर में सायरन सुनाई देगा। ऐसे में, प्रशासन ने अपील की है कि आमजन इसे किसी भ्रम या अफवाह की तरह न ले यह एक ट्रायल होगा। ट्रायल के दौरान भारत सरकार से आई विशेषज्ञों की टीम नागरिक सुरक्षा केंद्र के कर्मचारियों के साथ मिलकर इन सायरनों की आवाज की तीव्रता, उनके संचालन की गति और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच करेगी। प्रभारी अधिकारी (सामान्य) रोहित वर्मा ने आदेश जारी कर संबंधित विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे केंद्रीय टीम के साथ पूरा समन्वय स्थापित करें। तय समयावधि के अंदर प्रत्येक सायरन की टेस्टिंग करवाएं। शहर के इन 11 प्रमुख स्थानों पर बजेंगे सायरन: प्रशासन की अपील: किसी अफवाह पर ध्यान न दें सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सायरन की आवाज सुनकर नागरिकों में किसी प्रकार की असमंजस या भय की स्थिति न बने, इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक नियमित और तकनीकी प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य भविष्य में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए वार्निंग सिस्टम को ज्यादा आधुनिक और चुस्त-दुरुस्त बनाना है। इसलिए नागरिक 30 सितम्बर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच सायरन की आवाज सुनकर घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर पर विश्वास न करें।