जैसलमेर में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। सोमवार को दिन और रात के तापमान में 1-1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन तेज धूप और तपिश से लोगों को राहत नहीं मिली। दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में हल्की ठंडक से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम रहेगा शुष्क, पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों को नमी की जरूरत लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ रही है। खेतों में खरीफ की फसलें खड़ी हैं, जिन्हें बचाने और अच्छी पैदावार के लिए सिंचाई और बारिश की जरूरत है। तेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण खेतों की मिट्टी की नमी तेजी से कम हो रही है। इससे किसानों को फसल की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। रात का तापमान सामान्य, दिन का पारा 0.9 डिग्री ज्यादा सोमवार को रात का तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच गया। इससे रात में हल्की ठंडक महसूस हुई और उमस से भी थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है।