छीपाबड़ौद| सावन माह में भगवानपुरा क्षेत्र में रूद्र सेना युवा संगठन की ओर से सोमवार को डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें भगवानपुरा समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। सभी श्रद्धालु भगवानपुरा स्थित महादेव मंदिर पहुंचे। डाक कांवड़ यात्रा की शुरुआत गूगोर माता मंदिर से हुई। जिसका नेतृत्व रूद्र सेना युवा संगठन के उपजिला अध्यक्ष ललित मीणा ने किया। युवा कांवड़ में पवित्र जल लेकर गूगोर, खड़िया, मूंडला, उमरथना, फूलबड़ौदा, रिंझा, नयापुरा, मवासा, टांचा, टांची सहित अलग-अलग मार्गों से होते हुए भगवानपुरा पहुंचे और महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। रूद्र सेना युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।