जालोर-जोधपुर हाईवे पर भाद्राजून के पास शुक्रवार को ग्रेनाइट ब्लॉक से भरे ट्रोले से एक ब्लॉक सड़क पर गिर गया। ब्लॉक गिरने से हाईवे पर हादसे का खतरा पैदा हो गया। गनीमत रही कि उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, जोधपुर से जालोर की ओर आ रहे ग्रेनाइट ब्लॉक से भरे ट्रोले से यह ब्लॉक सड़क पर गिर गया। ब्लॉक सड़क पर गिरने के बाद काफी देर तक रास्ते में पड़ा रहा, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने दो क्रेन और एक जेसीबी की मदद से ब्लॉक को सड़क से हटवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रेनाइट ब्लॉक से भरे ट्रक और ट्रोले बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के रोज इस मार्ग से गुजरते हैं। जिले में पहले भी अलग-अलग स्थानों पर ग्रेनाइट ब्लॉक गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने ऐसे वाहनों की जांच करने और सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करवाने की मांग की है, जिससे भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके यह खबर भी पढ़ें… बिना सेफ्टी बेल्ट के ग्रेनाइट ब्लॉक लेकर दौड़ रहे ट्रक:जालोर में डीटीओ ऑफिस के सामने से गुजर रहे; हादसों की आशंका