जालोर में एक्सपर्ट डॉक्टर हार्ट, ब्रेन के रोग और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए फ्री परामर्श देंगे। यह मेडिकल कैंप 4 अक्टूबर रविवार को लगेगा। इसके लिए कल 2 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। इस फ्री मल्टीस्पेश्यालिटी मेडिकल कैम्प का आयोजन अपोलो हॉस्पिटल्स (अहमदाबाद) और रोटरी क्लब जालोर की ओर से किया जाएगा। कैंप में स्पाइन-हड्डी जोड़ दर्द, प्रोस्टेट-मूत्र संबंधी समस्याएं, लिवर रोग, डायबिटीज, नसों के रोग, नाक-कान-गले से संबंधित रोगों के लिए भी फ्री परामर्श देंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें फ्री होंगी रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष रमेश कुमार जैन ने बताया- कैंप रविवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कचहरी रोड पर स्थित श्रीनंदीश्वर जैन तीर्थ कल्याण यांत्रिक भवन में लगेगा। कैंप में आने वाले मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह से फ्री रहेंगी। इसमें ब्लड प्रेशर, रैंडम ब्लड शुगर, बॉडी मास इंडेक्स, डॉक्टर की सलाह अनुसार ECG टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। 2-3 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर के बीच होगी। मेडिकल कैम्प स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी। पूर्व रजिस्ट्रेशन की सुविधा का उपयोग कर किसी भी असुविधा से बचने की अपील की गई है। मरीजों से कहा गया है कि कैम्प में आते समय अपनी सभी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट और फाइलें साथ जरूर लाएं। पीडीजी मोहन पाराशर ने कहा कि रोटरी क्लब जालोर चिकित्सा कैंप का आयोजन करता रहेगा। रोटरी क्लब जालोर के सचिव हितेश प्रजापत ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद नागरिकों से इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।