प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को जालोर में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ता विकास और जनकल्याण का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे। लेकिन यात्रा के दौरान शहर की बदहाल सड़क और सीवरेज व्यवस्था की तस्वीर भी सामने आई। सामतीपुरा रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो होने से सड़क पर पानी भरा था और इसी गंदे पानी के बीच से यात्रा को गुजरना पड़ा। सड़क पर गड्ढों के कारण भाजपा कार्यकर्ता रास्ता बदलकर निकले। सीवर के पानी के बीच से गुजरी यात्रा सेवा ज्योति यात्रा के दौरान सामतीपुरा रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो होने से पूरी सड़क पर पानी भरा हुआ था। यात्रा में शामिल लोगों को इसी पानी के बीच से होकर आगे बढ़ना पड़ा। आगे हरिदेव जोशी सर्कल के पास भी सीवरेज जाम मिला। यहां सड़क पर पानी के साथ जगह-जगह गड्ढे भी थे। भाजपा कार्यकर्ताओं को इसी बदहाल रास्ते से होकर वीरमदेव चौक तक पहुंचना पड़ा। सुन्देलाव तालाब से शुरू हुई यात्रा इससे पहले सुन्देलाव तालाब पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया। इसके बाद ज्योति प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा सुन्देलाव तालाब से शुरू होकर पंचायत समिति, हरिदेव जोशी सर्कल और घाचियों की पिलानी होते हुए मुख्य बाजार स्थित वीरमदेव चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सांसद-विधायकों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम में जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, सांचौर विधायक जीवाराम, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, जालोर नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रकाश छाजेड़, विमला विश्नोई और उर्मिला दर्जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। देखें … सेवा ज्योति यात्रा से जुड़ीं तस्वीरें