कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत करीब डेढ़ माह पहले कराई गई यूथ कांग्रेस की ऑनलाइन वोटिंग का परिणाम रविवार देर शाम जारी किया गया। जालोर में जिलाध्यक्ष पद पर विकास मांजू निर्वाचित हुए। जिलाध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में थे। मांजू को 11,366 वोट मिले, जो कुल मान्य वोटों का 44.61 प्रतिशत है। 25,756 सदस्यों में से 25,476 ने किया मतदान यूथ कांग्रेस चुनाव से पहले चलाए गए सदस्यता अभियान में जिले से 50 हजार से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ली थी। जांच के बाद आधे से ज्यादा सदस्यता आवेदन अलग-अलग कारणों से खारिज कर दिए गए। इसके बाद 25,756 सदस्यों की सदस्यता मान्य मानी गई। इनमें से 280 सदस्यों ने वोटिंग नहीं की, जबकि 25,476 सदस्यों ने ऑनलाइन मतदान किया। मांजू के बाद थांवला को 5,560 वोट विकास मांजू के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक थांवला को 5,560 वोट मिले। थांवला इससे पहले यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं श्रवण ढाका को 4,971 और लक्ष्मण सांखला को 3,468 वोट मिले। चार जिलाध्यक्ष पद के दावेदार बने उपाध्यक्ष जिलाध्यक्ष पद के लिए मैदान में रहे लक्ष्मण सांखला, श्रवण ढाका, दीपक थांवला और गीता मेघवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आत्माराम, संजय कुमार और जनकपाल सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। देखें… किसे कितने वोट मिले