पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार रात करीब 9 बजे जालोर जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने 43 में से 42 वार्डों में उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जबकि वार्ड-6 में प्रत्याशी का नाम फिलहाल विचाराधीन रखा गया है। भाजपा ने अधिकांश वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाया है। वहीं, वार्ड-6 की सामान्य सीट पर अभी तक उम्मीदवार तय नहीं हो पाया है। इस सीट पर पार्टी की ओर से नाम की घोषणा होना बाकी है। वार्ड-33 की सामान्य महिला सीट से हवन कंवर पत्नी भूरसिंह देवकी को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वे पूर्व में बूथ उपाध्यक्ष रह चुकी हैं और पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। विधानसभा में हार के बाद फिर जताया भरोसा वार्ड संख्या-13 (सांचौर) की सामान्य ओपन सीट से दानाराम पुत्र जीवाराम चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। दानाराम चौधरी सांचौर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम बिश्नोई के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद भाजपा ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए जिला परिषद सदस्य का टिकट दिया है। उन्हें जिला प्रमुख पद का भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है। देखें … वार्डवार भाजपा प्रत्याशी लिस्ट