बालोतरा जिले की जसोल नगर पालिका में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा। सुबह मतदान शुरू होने की मतदान केंद्रों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। नगर पालिका क्षेत्र में कुल 81.13 फीसदी मतदान हुआ। जसोल में मतदान प्रतिशत फर्जी वोट को लेकर हुआ विवाद नगरपालिका के वार्ड 7 में फर्जी वोट देने आए एक युवक को पोलिंग एजेंट ने पकड़ दिया। उसके बाद दोनों गुटों आमने सामने भिड़ गए। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया और फर्जी वोट देने आए व्यक्ति को हिरासत में लिया। 20 मतदान केंद्रों पर 56 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला जसोल में मतदान के लिए कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 56 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा के 20, कांग्रेस के 18 और 16 अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। अपने मताधिकार का किया प्रयोग राणीसा यदुनंदिनी कुमारी ने प्रातः अपने निर्धारित मतदान केंद्र महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, भील बस्ती, जसोल पहुंचकर सर्वप्रथम अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके पश्चात जसोल रावल किशन सिंह जसोल एवं उनके सुपुत्र कुंवर हरिशचंद्र सिंह जसोल ने मतदान कर अपने नागरिक दायित्व का निर्वहन किया। नगरपालिका में 11,581 मतदाता जसोल में कुल 11,581 मतदाता हैं। इनमें 6,019 पुरुष और 5,522 महिला मतदाता शामिल हैं। पहचान पत्र नहीं होने पर ये डॉक्यूमेंट्स मान्य यदि किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह मतदान से वंचित नहीं होगा। ऐसे मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य अन्य वैध फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर मतदान कर सकते हैं।