झालावाड़ में बसेठा धोबी समाज ने ठाकुरजी की डोल यात्रा धूमधाम से निकाली। यह यात्रा धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ आयोजित की गई। यात्रा की शुरुआत खण्डिया चौराहे पर स्थित बसेठा धोबी समाज के श्रीराम मंदिर से हुई। इसमें समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम मंदिर में ठाकुरजी के विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद ठाकुरजी को ब्यान में विराजमान कराकर डोल यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। डोल यात्रा के दौरान लोग भजनों पर थिरकते नजर आए। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ ठाकुरजी के दर्शन किए और आयोजन में उत्साह से भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी का स्वागत किया। यात्रा में समाज की माताओं और बहनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाज के सभी डोल गढ़ परिसर में इकट्ठा हुए, जहां सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। इस कार्यक्रम में पूर्व पार्षद प्रकाश बाथरा, संजीव वर्मा, राजू चौहान, दिलीप नैनवाया, पूनम नैनवाया, राजेश चौहान, ज्ञानेश, प्रेम खरनिवाल, ओम, राधेश्याम, दिलीप खरनिवाल, राजकुमार, बालचंद, टीकम बाबू, राजेश खरनिवाल, लोकेश चौहान, मुकेश, पवन, बसंत, बबलू, राकेश चौहान, अनिल खरनिवाल, भेरु खरनिवाल, बिहारी लाल जी, रमेश और मनोज सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान समाजबंधुओं ने धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश दिया। डोल यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे रास्ते भक्ति में डूबे रहे। कार्यक्रम के आखिर में समाज के लोगों ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।