झालावाड़ के पुरानी जेल रोड स्थित दाऊजी मंदिर में श्री बलदाऊजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हर साल भादौ मास की छठ को भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई हलधर भगवान श्री बलदाऊजी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर मंदिर में बधाई उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर में शंखनाद के साथ भगवान श्री बलदाऊजी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बधाइयां बांटी और भजन-कीर्तन कर भगवान के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में कालिका माता भक्त मंडली के भजन गायक अरुण सक्सेना ने अपनी मंडली के साथ भगवान बलदाऊजी के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे। मंदिर परिसर में देर तक भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। दोपहर में बलदाऊजी के विग्रह के दर्शन और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी प्रशांत चतुर्वेदी ने यह जानकारी दी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने धार्मिक भजनों पर नृत्य किया। धर्मोत्सव में दीपक सोनी, मालती देवी, कीर्ति चतुर्वेदी, अनिवा चतुर्वेदी, तनुष, डॉ. विक्रम टॉक, रावजोत सिंह, कौशल्या कोठारी, मनीष कोठारी, चंद्रकांता सोनी, सत्यनारायण सोनी, धनराज सोनी, भानु सोनी, मोहनलाल गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, अर्चना कोठारी, शुचि कोठारी, संतोष कोठारी, स्वाति, निशांत सोनी, जानकी कंवर, सूर्य प्रदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह राठौड़, अमित सत्संगी, अमित दाधीच, केदारनाथ गोस्वामी, राजूलाल और उमेश कुमार सहित बलदाऊजी के सखा-सखियों का विशेष सहयोग रहा।