झालावाड़ की श्री हरिश्चंद्र राजपूत छात्रावास समिति में अध्यक्ष पद पर बदलाव हुआ है। झालरापाटन निवासी रिटायर्ड टीचर प्रहलाद सिंह राठौड़ को समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनका कार्यकाल 2 साल का रहेगा। यह नियुक्ति समिति के संरक्षक और झालावाड़ के पूर्व नरेश महाराज राणा चंद्रजीत सिंह झाला ने की है। नियमों के तहत 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर अध्यक्ष पद पर बदलाव होता है। राठौड़ के अध्यक्ष बनने पर राजपूत समाज और समिति सदस्यों ने उनका स्वागत किया। समाज को उम्मीद है कि वे छात्रावास के विकास और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल व सुविधाएं देने के लिए काम करेंगे। यह छात्रावास छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संस्थान है। नई कार्यकारिणी के सामने इसकी व्यवस्थाएं बेहतर करने और छात्रों की जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी रहेगी।