झालावाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कड़ौदिया के कक्षा 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स ने शनिवार को सुपर थर्मल पावर प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया। यह दौरा व्यावसायिक शिक्षा के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर ट्रेड के स्टूडेंट्स के लिए था। संस्था प्रधान हेमंत नागर ने बस को हरी झंडी दिखाई। इस भ्रमण का मकसद छात्रों को औद्योगिक कार्यप्रणाली, बिजली उत्पादन और आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी देना था। पावर प्लांट में छात्रों को बिजली उत्पादन प्रक्रिया, तकनीकी उपकरणों और नई तकनीकों के बारे में बताया गया। इससे उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी मिला, जिससे उनके तकनीकी कौशल का विकास हुआ। इस मौके पर दशरथ सिंह झाला, ओमप्रकाश गौतम और बृजेश कुमार सुथार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे। ऐसे भ्रमण छात्रों को भविष्य में रोजगार और तकनीकी क्षेत्र में बेहतर मौके पाने के लिए तैयार करते हैं।