झालावाड़ में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला पुलिस ने 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित की। यह आयोजन सोमवार को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हुआ। मैराथन को मिनी सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर दुर्गपुरा तक रवाना किया गया। इसमें एडिशनल एसपी भागचन्द्र मीणा, शोराजमल मीणा, सीआई विष्णुसिंह समेत पुलिस जवान, पीटीएस के जवान, पुलिस मित्र, स्टूडेंट्स और आम नागरिकों सहित करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मैराथन के जरिए स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। दौड़ में आकाश सुमन ने पहला, जुगराज ने दूसरा और पीटीएस झालावाड़ के रिक्रूट कांस्टेबल रामावतार मीणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रसेवा की भावना बढ़ाना था।