झालावाड़ जिले में पंचायती राज चुनावों में इस बार 19 ग्राम पंचायतों में पहली बार सरपंच पद के लिए मतदान होगा। ये सभी पंचायतें परिसीमन के बाद नई बनाई गई हैं, जिससे ग्रामीणों में उत्साह है। जानकारी के मु​ताबिक डग में 3, भवानीमंडी में 2, झालरापाटन में 2, पिड़ावा में 1, खानपुर में 3, अकलेरा में 4 और मनोहरथाना पंचायत समिति में 4 नई ग्राम पंचायतें बनी हैं। बकानी पंचायत समिति की पंचायतें अपरिवर्तित रहेंगी। इन नई पंचायतों में जो भी सरपंच बनेगा, वह पहला सरपंच होगा। जिले में कुल 270 ग्राम पंचायतें हैं, जहां 2 चरणों में सरपंच पद के चुनाव होंगे। सरकार से बजट मिलने पर इन इलाकों का विकास भी होगा। परिसीमन के दौरान वार्डों का फिर से गठन हुआ था। खानपुर, मनोहरथाना और डग को नगर पालिका बनाया गया है, जिनके चुनाव हो चुके हैं। अब झालावाड़ जिले में 5 की जगह 8 नगर पालिकाएं हो गई हैं। पहली बार इनको बनाया ग्राम पंचायत