झालावाड़ में शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं को तीन घंटे की कटौती का सामना करना पड़ेगा। जयपुर बिजली वितरण निगम झालावाड़ के मुताबिक, खंडिया पावर हाउस पर मेंटिनेंस और मरम्मत का काम होगा। इस वजह से सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस कटौती से खंडिया पावर हाउस से जुड़े कई इलाकों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। इनमें खंडिया कॉलोनी, चामुंडा माता मंदिर क्षेत्र, मास्टर कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, कंचन सिटी, कनक सिटी, सुभाष कॉलोनी, डिप्टी जी के मंदिर के आसपास का क्षेत्र, बड़ा बाजार और पुलिस लाइन शामिल हैं। इसके अलावा कपिलवस्तु कॉलोनी, गढ़ परिसर, मंगलपुरा, सीमेंट रोड, तबेला रोड, धनवाड़ा, अखाड़े की तलाई, इंदिरा कॉलोनी, पंचमुखी बालाजी के आसपास का क्षेत्र, घुड़पुरा मोहल्ला, जेल रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में भी बिजली बंद रहेगी। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।