झालावाड़ शहर में बुधवार को 11 केवी मंगलपुरा और ऑल्ड दुर्गापुरा फीडर से जुड़े इलाकों में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग इन फीडरों पर रखरखाव का काम करेगा। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक इन इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जिन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी, उनमें मूर्ति चौराहा, मंगलपुरा, सत्यनारायण मंदिर के आसपास, गोदाम की तलाई, प्रेम मंदिर के आसपास, भिश्ती मोहल्ला, मदारी खां तालाब, इंदिरा कॉलोनी, भारत मेडिकल के आसपास, कुम्हार मोहल्ला, पुराने पोस्ट ऑफिस के पीछे, अखाड़े की तलाई, पीजी कॉलेज, गायत्री कॉलोनी और एचपी गैस गोदाम सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहने को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। यह रखरखाव बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।