झालावाड़ में शहीद स्मारक समिति ने सोमवार को राज-राजेश्वर महादेव मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द ठीक होने के लिए दुग्धाभिषेक और पूजा की। कैप्टन मच्छर पर दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में हमला हुआ था। समिति के सचिव ओम पाठक ने बताया कि को-पायलट ने कैप्टन पर हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई। उन्होंने विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाई। उनके इस साहसिक कदम से देश का मान बढ़ा है। भगवान शिव का दुग्धाभिषेक और पूजा की हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छर के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए समिति सदस्यों ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक और पूजा की। इस दौरान ललित शर्मा, भगवती प्रकाश मेहर, मनजीत सिंह कुशवाह, डॉ. नन्दसिंह राठौड़, सूरजकरण नागर, नफीस शेख, सत्यनारायण सुमन, कन्हैयालाल कश्यप, लक्ष्मीकान्त पहाड़िया, अजय शर्मा, हरिमोहन, पंकज सेन और शैलेन्द्र शुक्ला मौजूद रहे। देशभर में उनके साहस की तारीफ हो रही है, लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।