झालावाड़ जिले के विद्यार्थियों ने विज्ञान, संस्कृति, शिक्षा और खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने चित्तौड़ प्रांत में आयोजित विज्ञान मेले में दो प्रथम स्थान हासिल किए, जबकि संस्कृत महोत्सव में बाल और किशोर वर्ग की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल (नवीन भवन), झालावाड़ में आयोजित पीएम श्री अंतर स्कूल प्रतियोगिता में भी जिले के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, निबंध, विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड, पर्यावरण क्विज और खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। विज्ञान मेले में दो प्रथम स्थान आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य केशूराम पाटीदार ने बताया कि केकड़ी में आयोजित चित्तौड़ प्रांत के विज्ञान मेले में किशोर वर्ग में देवेंद्र प्रजापति और बाल वर्ग में दीक्षा कुमारी ने विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने झालावाड़ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। संस्कृत महोत्सव में दोनों टीमों ने पाया दूसरा स्थान मांडलगढ़ में आयोजित संस्कृत महोत्सव में भी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बाल वर्ग की टीम में गुंजन यादव, दक्ष वर्मा और भव्य गौतम ने प्रांत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, किशोर वर्ग की टीम में हर्षिता प्रजापति, पारुल यादव और लक्ष्मी मीणा ने भी दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में सफलता के बाद सभी विजेता विद्यार्थियों का स्कूल में जोरदार स्वागत किया गया। पीएम श्री प्रतियोगिता में चार स्कूलों ने लिया हिस्सा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल (नवीन भवन), झालावाड़ में मंगलवार को पीएम श्री अंतर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राम कैलाश मीणा ने की। इसमें पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खानपुर, नसीराबाद, दुर्गपुरा एवं झालावाड़ के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रश्नोत्तरी, निबंध, विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड, पौधारोपण एवं पर्यावरण क्विज, सामान्य ज्ञान तथा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खानपुर ने प्रश्नोत्तरी और ओलंपियाड में मारी बाजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में खानपुर प्रथम और दुर्गपुरा द्वितीय रहा। निबंध प्रतियोगिता में खानपुर प्रथम तथा झालावाड़ द्वितीय स्थान पर रहा। विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड में भी खानपुर ने प्रथम और झालावाड़ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पौधारोपण एवं पर्यावरण क्विज में प्रथम और द्वितीय दोनों स्थान खानपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दुर्गपुरा प्रथम और खानपुर द्वितीय रहा। खेल प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन खेलकूद प्रतियोगिताओं में खो-खो बालिका वर्ग में केवल खानपुर की टीम के भाग लेने के कारण उसे विजेता घोषित किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में झालावाड़ ने प्रथम और नसीराबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी छात्र वर्ग में एक ही टीम के भाग लेने के कारण पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल झालावाड़ को विजेता घोषित किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राम कैलाश मीणा ने सभी टीम प्रभारियों, निर्णायक दल एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में परमेंद्र कुमार राठौर, प्रीती पाठक, अरविंद उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार राठौर, यासीन बानो, कमलेश कुमार, आत्माराम गुर्जर, महमूद अली, ऐश्वर्या वर्मा, नीता शर्मा, महेश कुमार मीणा, भरत शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, बनवारी लाल मेहर, सुरेश कुमार कुमावत, सुनील शर्मा, संजू चौहान, असलम पठान, आकांक्षा सेन एवं अब्दुल सलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।