जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं जिसे सुना भी जा रहा है और प्रभावी कार्रवाई भी हो रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… कचरे से भरी गली, बदबू से बुरा हाल जयपुर के लक्ष्मी नगर, झोटवाड़ा से एडवोकेट हेमलता ने कचरे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे घर के पास एक गली में लोग अपना कचरा डाल रहे हैं। कचरा लेने के लिए यूं तो रोज गाड़ी आती है लेकिन कुछ ही लोग उसमें अपने घर का कचरा डालते हैं। बदबू और सड़न के कारण बहुत असुविधा हो रही है। रिहायशी इलाके में खुला बिजली बॉक्स महल स्कीम, जगतपुरा से संतोष कुमार ने खुली बिजली बॉक्स की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि भैरुजी सर्किल से पन्नाधाय सर्किल की तरफ द एलीगेंस अपार्टमेंट के पास यह बिजली का बॉक्स काफी समय से खुला हुआ है। बरसात में इससे करंट फैलने का डर भी बना हुआ है। संबंधित विभाग से अपील है कि इसे कवर करें। कॉलोनी में बेसहारा कुत्तों की संख्या बनी चिंता आरपीए रोड, स्वर्णकार कॉलोनी से स्वर्णकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र सोनी ने बेसहारा कुत्तों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया में बेसहारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन कुत्तों के हमले में घायल होने की खबरें आती हैं इसलिए हम भी आशंकित रहते हैं। निगम से अपील है कि इन बेसहारा कुत्तों की संख्या को निंयत्रित करने का उपाय करें। बारिश में सड़क पर भरता पानी, रोड लाइट भी खराब जयसिंहपुरा से कार्तिक ने जलभरव की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि चिमनपुरा, भांकरोटा में हमारी कॉलोनी के सामने रोड पर बारिश में पानी भर जाता है। पहले शिकायत की थी तो पंप लगाकर पानी निकाल दिया गया था। लेकिन अब वापस वही स्थिति हो गई है और लोगों को आने–जाने में भी परेशानी हो रही है। इस पूरे रोड पर रोड लाइट भी नहीं जलती जिससे अंधेरे में लोगों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… पोस्ट होने के बाद लिया निगम ने एक्शन पंकज बुटीक रोड, दत्ता हाउस से विजय ने एक महीने से जाम सीवरेज लाइन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि सीवरेज का पानी सड़क पर जमा होने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। आने–जाने में भी लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम की टीम ने सीवरेज लाइन की मरम्मत कर इस समस्या का समाधान करवा दिया है। भारती लख्यानी बनीं 'पब्लिक की स्टार' पूर्व पार्षद भारती लख्यानी ने वरुण पथ निवासी दिनेश अग्रवाल की समस्या का समाधान करवाया है। दिनेश ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि मानसरोवर के सेक्टर 4 में के.एल. स्टेडियम की सीवर लाइन जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्टेडियम में सुबह टहलने के लिए आने वाले लोगों और राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद पूर्व जनप्रतिनिधी ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जयपुर में सीवर ढक्कन की समस्या का समाधान, अन्य जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी 2.प्रेम नगर में पानी की समस्या हुई दूर:शहर में सड़क, सीवरेज और पानी से जुड़ी समस्याएं, जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर 3.जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':कॉलोनी में सड़क नहीं और सीवर लाइन भी टूटी, समस्या का हुआ समाधान 4.XEN निधि जैन बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन अलर्ट 5. जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, रोड लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर समाधान जारी 6.15 दिन से जमा कचरा हुआ साफ:सड़क, सफाई, सीवरेज और पानी की बर्बादी से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 7.भास्कर समाधान का असर:सीवरेज और कचरे की समस्या हुई हल, सड़क, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 8.ओम थानवी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जलभराव, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और गंदगी जैसी समस्याएं आई सामनें 9.जयपुर शहर में कचरे के ढेर, चोक सीवर और जलभराव:'भास्कर समाधान' की पहल से जागा प्रशासन, दशरथ सिंह बने 'पब्लिक के स्टार' 10.उद्यानविज्ञ रवींद्र सिंह बने 'स्टार ऑफिसर':टूटी सड़कें, कचरा , गहरे गड्ढे और सीवर लाइन ब्लॉक होने जैसी समस्याओं पर काम जारी