झुंझुनूं एंटी करप्शन ब्यूरो ने चिड़ावा में बिजली विभाग की जेईएन दीपिका को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने बताया जेईएन ने कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कर कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी की टीम अब जेईएन से पूछताछ कर अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। एसीबी के एडिशनल एसपी नरेंद्र पूनिया ने बताया-एक परिवादी ने एसीबी झुंझुनूं में शिकायत दर्ज कराई कि उसके परिचित के कृषि कनेक्शन की बिजली लाइन बदलवाने के एवज में जेईएन दीपिका की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही है। 25 हजार रुपए रिश्वत की रखी थी मांग शिकायत का जब सत्यापन किया गया तो जेईएन द्वारा 25 हजार रुपए मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवादी के अनुरोध कर रिश्वत की रकम 15 हजार रुपए तय की गई। टेबल की दराज से मिली रिश्वत की रकम सत्यपान के बाद सोमवार को एसआई सुरेश चंद और उनकी टीम ने चिड़ावा स्थित बिजली विभाग के ऑफिस में कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान जेईएन दीपिका को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली गई। रिश्वत की रकम जेईएन की ऑफिस टेबल की दराज से बरामद की गई। जेईएन से पूछताछ में जुटी एसीबी एसीबी ने बताया- बिजली विभाग की जेईएन को पूछताछ के लिए चिड़ावा थाने लेकर आया गया है। जहां उनसे रिश्वत को लेकर पूछताछ की जा रही है। … यह खबर भी पढ़ें 25 लाख की रिश्वत लेते दलाल चाचा-भतीजे गिरफ्तार,CGST अधिकारी डिटेन:3.12 करोड़ के टैक्स नोटिस को मिनिमम करने के 60 लाख मांगे थे एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) राजसमंद की टीम ने 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते दलाल चाचा-भतीजे को अरेस्ट किया। टीम ने CGST अधिकारी सांवलराम को डिटेन किया है। सांवलराम ने 3 करोड़ 12 लाख के सीजीएसटी टैक्स के नोटिस को मिनिमम करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। (पढ़े पूरी खबर)