झुंझुनूं नगर परिषद सहित जिले की 9 नगरीय निकायों में मतदान हुआ। मतदान के दौरान कई जगह विवाद और तकनीकी दिक्कतें सामने आईं। नगर परिषद के वार्ड 18 के बूथ नंबर 24 पर BLO पर मतदान प्रभावित करने के आरोप लगे। निर्दलीय प्रत्याशी सहीराम बराला की शिकायत पर निर्वाचन टीम ने BLO का मोबाइल जब्त कर उसे बूथ से हटा दिया। RO रामकरण सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई। शिकायत में BLO पर प्रत्याशियों के साथ मिलकर मतदान प्रभावित करने और एक पार्टी प्रत्याशी का फोन अटेंड करने का आरोप लगाया गया। वार्ड-2 के नोबल पब्लिक स्कूल स्थित बूथ पर फर्जी मतदान के आरोप को लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। वहीं वार्ड-11 में दूसरे वार्ड का एजेंट मिलने पर उसे बूथ से हटा दिया गया। इस बीच झुंझुनूं के वार्ड 53, 19 और 31 के बूथ नंबर 45 और बगड़ के बूथ नंबर 9 और 17 पर EVM में तकनीकी खराबी आई। निर्वाचन टीम ने मशीनें बदलकर मतदान दोबारा शुरू कराया। नवलगढ़ में सबसे कम 71.10 प्रतिशत मतदान शाम 6 बजे तक खेतड़ी नगर पालिका में सबसे ज्यादा 83.53 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की गई। वहीं सुलताना में 81.09 प्रतिशत, उदयपुरवाटी में 80.69 प्रतिशत और जाखल में 79.97 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। झुंझुनूं नगर परिषद में 74.70 प्रतिशत, बगड़ में 75.97 प्रतिशत, डूंडलोद में 74.32 प्रतिशत और मुकुंदगढ़ में 75.56 प्रतिशत मतदान हुआ। नवलगढ़ में सबसे कम 71.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विधायक राजेंद्र भांबू ने वार्ड-47 में मतदान किया और भाजपा बोर्ड बनने का दावा किया। निवर्तमान सभापति नगमा बानो ने वार्ड-38 के न्यू गेस्ट हाउस केंद्र पर वोट डाला। जिले के 9 निकायों में वोटिंग प्रतिशत अब देखिए- वोटिंग से जुड़ी तस्वीरें अब लाइव ब्लॉग में पढ़िए- पल पल की अपडेट्स…