अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ (भारतीय मजदूर संघ) वृत्त झुंझुनूं के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता, अजमेर डिस्कॉम को 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि 10 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल SE के पास पहुंचा और बातचीत करके ज्ञापन सौंपा। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी संघ ने चेतावनी दी है कि 10 दिन के भीतर सभी मांगों का लिखित में समाधान न होने पर कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।