झुंझुनूं शहर के इंडाली फाटक के पास बुधवार रात 9 बजे 20 साल के युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कानिया (20) पुत्र किशोर बावरिया निवासी थाना पीलवा, जिला डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। युवक जिले के सांमसपुर में मजदूरी करता था। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। कोटा–सिरसा एक्सप्रेस से कटा युवक जानकारी के अनुसार, बुधवार रात 9 बजे कोटा-सिरसा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19808) की चपेट में आने से इंडाली रेवले फाटक के पास युवक ट्रेन की चपेट में आया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को देर रात भगवान दास खेतान (बीडीके) अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा सदर थाना SHO विमला बुडानिया ने बताया- गुरुवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक मजदूरी के सिलसिले में सांमसपुर में रह रहा था। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। परिवार को घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।