जोधपुर में एक बार फिर जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी(JNVU) के पेंशन सोसाइटी की ओर से गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया गया। पेंशनर्स का कहना था कि पिछले 6 महीने से उन्हें पेंशन नहीं मिली है। हालांकि, इससे पहले भी पेंशनर्स विरोध प्रदर्शन कर चुके है। इधर, इस दौरान वीसी जब वहां पहुंचे तो यूनिवर्सिटी के पोर्च में पेंशनर्स धरना दे रहे थे। इस दौरान वीसी करीब एक घंटे तक अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे। कुछ देर रुकने के बाद वे दूसरे रास्ते से निकले। विरोध प्रदर्शन के बाद ही मिलती है पेंशन संयोजक अशोक व्यास का कहना था कि हर बार धरना प्रदर्शन के बाद ही पेंशनर्स को पेंशन मिलती है। जब तक पेंशन नहीं मिल जाती, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा- कुलगुरु मिलने तक नहीं आए, धरना जारी रहेगा संयोजक अशोक व्यास ने बताया- 6 महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। कई बार लिखित में भी कह चुके हैं। प्रशासन की हठधर्मिता की वजह से हमें ये निर्णय लेना पड़ा और धरना देना पड़ा। उन्होंने कहा- पिछली बार भी हमें धरने के बाद ही पेंशन मिली थी। हालांकि, वीसी का हमने रास्ता रोकने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान वे गाड़ी में ही बैठे रहे।व डेढ़ घंटे बाद मीटिंग के लिए निकल गए कुलगुरू व्यास ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल ही रहा था कि कुछ समय बाद वीसी आए। हम पोर्च में थे, इस कारण हमने गाड़ी वहां आने से मना कर दी। लेकिन, उन्हें वहां से निकलने के लिए नहीं रोका। इसके बाद भी वे गाड़ी से नहीं उतरे और गाड़ी में ही बैठे रहे। करीब डेढ़ घंटे के के बाद कुलगुरू मीटिंग के लिए बृहस्पति भवन की ओर चले गए। पेंशनर्स ने कहा- परसों भी उनका धरना जारी रहेगा।