जोधपुर के बासनी इलाके में हुए हादसे के बाद फरार फैक्ट्री मालिक राजेंद्र अग्रवाल (53) ने सोमवार देर रात थाने में सरेंडर कर दिया, जिसे बासनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बेटे स्पर्श अग्रवाल को पहले गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि 23 सितंबर को बासनी थाना क्षेत्र के गणेश नगर में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री में आग लग गई थी। आग को बुझाने के दौरान फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमों में अचानक विस्फोट हो गया था, जिसमें फायर ब्रिगेड के 13 कर्मचारी झुलस गए थे। इन सभी को इलाज के लिए पहले महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया था। अगले दिन 6 घायलों को जयपुर रेफर किया गया था। इस मामले में तीन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जबकि अन्य घायल फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का इलाज किया जा रहा है। फायर ऑफिसर ने दर्ज कराया था केस घटना के बाद फायर ऑफिसर जलज घसिया की ओर से बासनी थाने में फैक्ट्री मालिक राजेंद्र अग्रवाल और उसके बेटे स्पर्श अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। दोनों पर बिना लाइसेंस के विस्फोटक प्रोडक्ट पदार्थ का स्टोरेज करने सहित गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। इस मामले के बाद फैक्ट्री मालिक राजेंद्र अग्रवाल फरार हो गया था। 5 दिन बाद पुलिस ने आरोपी राजेंद्र कुमार अग्रवाल (53) पुत्र सत्यनारायण अग्रवाल निवासी 11/954 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया। 3 कर्मचाियों की हो चुकी मौत बता दें कि इस केमिकल फैक्ट्री के हादसे में फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। सबसे पहले 2 दिन पहले गंभीर रूप से झुसले कर्मचारी प्रदेश प्रमाण की मौत हो गई थी। इसके बाद 28 सितंबर सोमवार को सुबह आग बुझाने वाले सुरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दोपहर के समय वेंटिलेटर पर भर्ती कर्मचारी प्रदीप की भी मौत हो गई। तीनों 70% से अधिक झुलसे हुए थे और उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। लोग बोले- नगर निगम की लापरवाही जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां पर लंबे समय से कॉलोनी में ही विस्फोटक पदार्थ की फैक्ट्री चल रही थी। इसको लेकर मोहल्ले वासियों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना था कि निगम समय रहते जाग जाता तो यह हादसा भी नहीं होता। 35 फायर फाइटर्स आग बुझाने पहुंचे थे बासनी की गणेश नगर श्रमिक कॉलोनी स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए नगर निगम के 35 फायर फाइटर्स की टीम पहुंची थी। इसी दौरान फैक्ट्री के आखिरी हिस्से में फिनोल के तीन ड्रम थे। जैसे ही फायर फाइटर्स इनके पास पहुंचे तो छत से एक पत्थर ड्रम पर गिर गया, जिससे ब्लास्ट हो गया था। ------------------ ये खबर भी पढ़िए… जोधपुर- हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 14 फायर ब्रिगेड कर्मचारी झुलसे:केमिकल से भरे ड्रम में पत्थर गिरने से धमाका; 4 की हालत गंभीर, अलग ICU बनाया जोधपुर के बासनी में SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5.30 बजे आग लग गई। फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रमों से आग तेजी से फैल गई। इस दौरान केमिकल के ड्रमों में विस्फोट होते रहे। घटना के समय फैक्ट्री पर ताला लगा हुआ था। (पढ़िए पूरी खबर) ------------ जोधपुर- 350KM ग्रीन कॉरिडोर बनाकर झुलसे 6-फायर फाइटर्स जयपुर भेजे:बेटे की हालत देख बेसुध हुई मां; फैक्ट्री में आग बुझाते वक्त हुआ था ब्लास्ट जोधपुर के बासनी में SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग के दौरान केमिकल से भरे ड्रमों में ब्लास्ट से फायर ब्रिगेड के 14 कर्मचारी झुलस गए थे। इनमें से 6 फायर फाइटर्स को करीब 350 KM का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से महात्मा गांधी हॉस्पिटल से जयपुर के SMS अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान जगह-जगह ट्रैफिक रोका गया। (पढ़िए पूरी खबर)