जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ आमजन की जिंदगी से जुड़ी छोटी–छोटी समस्याओं के समाधान करवा शहर में बड़ा बदलाव लाने का काम कर रहा है। कोटा में शहर ही नहीं गांव–ढाणियां भी इस मंच के माध्यम से अपनी परेशानी प्रशासन तक सीधे पहुंचा रहे हैं। प्रशासन में बैठे जिम्मेदार भी पोस्ट से मिल रहे रियल टाइम फीडबैक पर तुरंत समाधान करवा रहे हैं। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधानअभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… सड़क के बीच बना गहरा गड्ढा, हादसे का डर जोधपुर शहर के रावत नगर की गुलाब नगर कॉलोनी के रोड नंबर 6 से भवानी सिंह शेखावत ने सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इस गहरे गड्ढे में गिरने से कोई भी व्यक्ति घायल हो सकता है। बाइक सवार भी चोटिल हो सकते हैं। निगम से अपील है कि गड्ढे की मरम्मत करवाकर अप्रिय घटना से बचाएं। चार महीने से बंद रोड लाइट्स, अंधेरे से परेशान बासनी के तम्बोलिया में गांधी मूक बधिर स्कूल के पीछे खराब रोड लाइट्स की समस्या नेमाराम प्रजापत ने पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 94, तम्बोलिया माता का थान, बासनी की शांति विहार कॉलोनी में पोल संख्या 1710/11/12 की रोड लाइट्स बीते तीन–चार महीने से खराब पड़ी हैं। अंधेरे के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। 4 महीने से खुदी रोड, न मरम्मत की गई न पैचवर्क हिमांशु ने खुदी हुई रोड का मरम्मत कार्य न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने जानकारी में बताया कि धरमपुरा हॉस्टल, सूखानंद की बगीची, सिवांची गेट, बकरा मण्डी क्षेत्र में बनी बनाई सड़क को चार महीने पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदा गया था। लेकिन दोबारा इसकी मरम्मत नहीं की गई। इस रोड से आने–जाने वाले बहुत परेशान हैं। सफाई कर्मचारी आते ही नहीं, खुले में पड़ा कचरा गणपति नगर के श्री लक्ष्मीकांत जोशी मार्ग से शिव सिंह ने कचरा फैला होने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि काफी दिनों से सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। नियमित रूप से कचरे का निस्तारण भी नहीं हो रहा है। इससे जगह–जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। लोग खुले में कचरा डाल रहे हैं। समाधान करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद सुलझी समस्या जोधपुर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर –2, कुड़ी भगतासनी से कपिल भण्डारी ने डोर–टू–डोर कचरा न उठाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि निगम की कचरा गाड़ी और सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं। इस वजह से घरों में कचरे का ढेर लग गया है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद निगम के वार्ड सफाई प्रभारी ने व्यवस्था दुरुस्त कर समाधान करवा दिया है। वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर के रसाला ओवरब्रिज, ईन्दरोका कॉलोनी से जितेन्द्र संचेती ने कचरा न उठाए जाने और साफ–सफाई से जुड़ी समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि निगम के वार्ड 47 में सफाई कर्मचारी और कचरा लेने वाली गाड़ी दोनों ही काफी समय से नहीं आ रहे हैं। इससे एरिया में जगह–जगह कचरे का ढेर लग गया है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने कचरा उठवाकर सफाई करवाई। इससे समस्या का समाधान हो गया और स्थानीय लोगों को भी राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग