जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ ने लोगों को अपने गांव, गली, मोहल्ले और वार्ड की समस्याओं को खुलकर उठाने की ताकत दी है। अब लोग प्रशासन से न केवल सवाल पूछ रहे हैं बल्कि फोटो–वीडियो शेयर कर अधिकारियों को जमीनी हकीकत भी दिखा रहे हैं। इसने विभागों को भी सक्रिय होकर लोगों की परेशानी दूर करने के लिए प्रेरित किया है। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद बदला सीवरेज चैम्बर का टूटा ढक्कन जोधपुर के वार्ड नंबर 78, नांदड़ी के सज्जन लीला विहार कॉलोनी से अनवर खान ने सीवरेज चैम्बर के टूटे मेनहोल ढक्कन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि गोल्डन स्टार पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के पास रोड पर बने सीवरेज चैम्बर का ढक्कन टूटा हुआ है जिस कारण चैम्बर खुला हुआ है। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट पब्लिश होने के बाद निगम ने टूटे ढक्कन की जगह नया ढक्कन लगाकर समस्या का समाधान करवा दिया है। वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर के रसाला ओवरब्रिज, ईन्दरोका कॉलोनी से जितेन्द्र संचेती ने एरिया में साफ–सफाई न होने, नियमित कचरा न उठने और जगह–जगह कचरे का ढेर लगे होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने दो अलग–अलग पोस्ट में बताया कि बीते 10 दिन से हमारे एरिया में न तो साफ–सफाई हुई है न ही जगह–जगह खुले में पड़े कचरे का ही निस्तारण किया गया है। सफाई भी रोज नहीं होती। सफाई कर्मचारी भी नियमित वार्ड में नहीं आते हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 83 के सफाई प्रभारी विजय कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए सफाई करवा दी। कचरा उठने और सफाई होने से स्थानीय लोग भी संतुष्ट नजर आए। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… बिना सूचना ही नए बिजली कनेक्शन का आवेदन रद्द 'भास्कर समाधान' पर दीपक सिंह सिसोदिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनवा हाउसिंग सोसायटी की बिजली कनेक्शन से जुड़ी समस्या हमसे शेयर की है। अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने नए बिजली कनेक्शन के लिए 11 मई, 2026 को आवेदन किया था। दो बार 100 रुपए जमा करवाने के बाद भी अब तक जानकारी नहीं दी गई है कि उन्हें कितनी डिमांड ड्राफ्ट राशि जमा करानी है। बिजली घर कार्यालय से जवाब दिया गया है कि मेरा आवेदन रिजेक्ट हो गया है क्योंकि डिमांड ड्राफ्ट राशि जमा नहीं हुई है। जबकि मेरे पास कोई मैसेज या मेल नहीं आया है। बिजली घर से भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इस समस्या का समाधान करवाएं। 10 दिन से पाइपलाइन लीक, नहीं सुधार रहा विभाग जोधपुर के पृथ्वीराज नगर, झालामंड से 'भास्कर समाधान' पर इलमदीन ने पानी की पाइपलाइन के लीकेज होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पृथ्वीराज नगर के पास पट्टे पर बीते 10–12 दिनों से पानी की पाइपलाइन लीक हो रही है। लीकेज का पानी रास्ते पर जमा होने से जलभराव हो गया है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों को जलभराव से असुविधा हो रही है। लीकेज के कारण पहले से ही पेयजल संकट से जूझ रहे एरिया के लोगों को सप्लाई में भी परेशानी हो रही है। 2 महीने से टूटा मेनहोल, निगम को सुधारने की फिक्र नहीं जोधपुर के वार्ड 77, आचार्यों की कॉलोनी, सिन्हा मेंशन के पास से ओमप्रकाश लोठिया ने टूटे सीवरेज चेम्बर के मेनहोल ढक्कन के टूटने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि शिकारगाह पैलेस से ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल रोड पर बीच सड़क सीवरेज चैम्बर का ढक्कन टूट जाने से गड्ढा बन गया है। दो महीने से टूटे इस ढक्कन की अभी तक निगम ने सुध नहीं ली है। यहां से प्रतिदिन करीब 50 से ज्यादा स्कूल वैन, बसे और बच्चे गुजरते हैं। इस टूटे सीवरेज ढक्कन से उनके लिए हर समय हादसे का खतरा बना रहता है क्योंकि ढक्कन पूरा जर्जर हो चुका है और वजन पड़ने के साथ ही नीचे गिर सकता है। नगर निगम से निवेदन है कि इस ढक्कन कर मरम्मत करवाकर हादसे की आशंका को खत्म करवाएं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग