जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ प्रशासन और आमजन के बीच सेतु का काम कर रहा है। वार्ड की समस्याओं और उनके समाधानों को लेकर सालों से चली आ रही संवाद की कमी को ‘भास्कर समाधान’ ने दूर करने का काम किया है। अब इस मंच के माध्यम से लोग अपनी आवाज उठा रहे हैं जिसे सुना भी जा रहा है और प्रभावी कार्रवाई भी हो रही है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… आधा फीट घटाया लेवल, जलभराव से बढ़ी परेशानी रामेश्वर नगर के बी सेक्टर से मेघराज ने टूटी रोड और कीचड़ भरे रास्ते की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बी–सेक्टर में पानी की टंकी से लेकर सेक्टर–सी को जाने वाले रास्ते पर ठेकेदार ने कंक्रीट और मुरम का लेवल आधा फीट घटा दिया है। इससे रास्ते में बारिश का पानी भरने से कीचड़युक्त जलभराव होता है जिसमें अक्सर टू–व्हीलर्स सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान करवाएं। 28 दिन में एक मेनहोल ढक्कन नहीं बदल सका निगम जोधपुर शहर के ज्वाला विहार से नरेन्द्र कुमार गोयल ने मेनहोल का ढक्कन धंसने की समस्या 22 अगस्त को वार्ड के सफाई निरीक्षक को बताई थी। लेकिन 28 दिन बाद भी निगम इस टूटे मेनहोल का ढक्कन नहीं बदल सका है। अपनी पोस्ट में नरेन्द्र ने लिखा था कि 15 दिन से सीवरेज का ढक्कन लगातार धंसता जा रहा है। सफाई निरीक्षक को भी बोला था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने निगम से इस समस्या का जल्द समाधान करवाने की अपील की है। तिराहे के बीच 11 केवी लाइन के पोल से हादसे का डर विष्णु नगर रोड, सैनिक पुरी कॉलोनी, डिगाड़ी कलां से श्रवण राम ने रोड के बीच बिजली का पोल लगे होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सीसी रोड के बीच तिराहे पर बिजली का 11 केवी लाइन का पोल लगा हुआ है। इससे अंधेरे में कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार बिजली विभाग से इसे अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है। निर्माण सामग्री बीच सड़क डाली, रास्ता हुआ संकरा शोभावतों की ढाणी से जगदीश ने रोड के बीच बजरी खाली कराकर सड़क संकरी करने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि गवर्नमेंट गर्ल्स अपर प्राइमरी स्कूल वाली रोड, शोभावतों की ढाणी में एक मकान की निर्माण सामग्री बीच सड़क डाल कर आधी से ज्यादा रोड को ब्लॉक कर दिया गया है। इससे बच्चों को स्कूल से घर आने–जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मकान मालिक और ठेकेदार को कई बार इसे हटाने के लिए कह चुके लेकिन समाधान नहीं हो सका है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… मानजी का हत्था में पोस्ट के बाद सुधारी टूटी सड़क मानजी का हत्था, पावटा से पंकज कुमार ने टूटी सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि विद्यापीठ कोचिंग से संजीवनी आनंद बिल्डिंग तक, मानजी का हत्था क्षेत्र में सड़क की हालत बहुत खराब है। बारिश में यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कीचड़ भरे रास्ते से कोचिंग स्टूडेंट्स और हॉस्टल के छात्रों को बहुत असुविधा होती है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत करवा समाधान कर दिया। डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव भाविका बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर रातानाड़ा से प्रशांत प्रजापत ने पॉवर कट की समस्या का समाधान करने के लिए पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके एरिया में एक सप्ताह से बिजली विभाग बहुत लाइट काट रहा है। टोल फ्री नंबर पर 20 बार कॉल करने के बाद भी 15–20 मिनट में सॉल्यूशन करवाने का बोला लेकिन समाधान नहीं हुआ। प्रशांत की परेशानी पोस्ट होने के बाद जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर की एग्जिक्यूटिव भाविका ने उनकी समस्या का समाधान करवा दिया है। उन्होंने पोस्ट पर समाधान होने की जानकारी भी शेयर की है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग