जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… राम सागर: एक साल से खराब हाई मास्ट लाइट जोधपुर के श्री भगवान सिंह परिहार मार्ग, राजीव गांधी नगर से पवन दाधीच ने एक साल से हाई मास्ट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि राम सागर चौराहा के पास, राजीव गांधी कॉलोनी,गली नंबर–1 के पास लगी हाई मास्ट लाइट बीते एक साल से खराब है। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा है। इस समस्या का समाधान करवाएं ताकि आसपास पर्याप्त रोशनी हो सके। लाल सागर: 15–20 बेसहारा कुत्तों का पसरा डर लाल सागर एरिया की नारायण कॉलोनी से साहिब राम बिश्नोई ने बेसहारा कुत्तों की परेशानी लिखकर भेजी है। उन्होंने बताया कि नयापुरा मेन रोड, पुनीत नगर स्थित नारायण कॉलोनी में काफी समय से 15 से 20 बेसहारा कुत्तों के काटने, हमला करने और पीछे दौड़ने की घटनाएं बढ़ गई हैं। लोग दहशत में हैं। इसका समाधान करवाएं। चौपासनी: हाउसिंग बोर्ड में मेनहोल के 3 ढक्कन टूटे जोधपुर शहर के 'भास्कर समाधान' पर सीएचबी सेक्टर–5, तीसरी पुलिया, सरस्वती पार्क की गली से अनिल इंदू शर्मा ने मेनहोल के टूटे ढक्कन की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि प्रजापति गिल्डिंग मैटीरियल के सामने की गली में गटर के तीन ढक्कन टूट चुके हैं। स्कूल के बच्चे, वैन और दोपहिया वाहन यहां से गुजरते हैं। इनके साथ कभी भी अप्रिय घटना होने का का अंदेशा बना रहता है। समाधान करवाएं। झालामंड: जर्जर खम्भे को अब तक नहीं बदला गया शहर के सोलंकियों का बास, झालामंड से दिलीप सिंह ने जर्जर बिजली पोल की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे गांव सोलंकियों का बास में बीच सड़क सीमेंट का एक पुराना बिजली का खम्भा है जो अब जर्जर हो चुका है। यह कभी भी गिर सकता है। बारिश के मौसम में इसके गिरने का खतरा और बढ़ गया है। जेडीए और बिजली विभाग से अपील है कि इसे बदलकर दूसरा खम्भा लगवा दें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… सरस्वती नगर: पोस्ट के बाद सुधारी फूटी पाइपलाइन 'भास्कर समाधान' पर बासनी से अंकुर जैन फूटी पाइपलाइन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि सरस्वती नगर, नाकोड़ा कॉलेज के सामने अंडरग्राउंड दबी पानी की पाइपलाइन फूट गई है। इससे सप्लाई के दौरान हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इसका समाधान करवा दिया है। सूर सागर: सफाई प्रभारी राजकुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ वार्ड नंबर 5, महाराणा प्रताप कॉलोनी, सूर सागर बायपास रोड से निर्मला देवी ने घर के आसपास साफ–सफाई न होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने बताया थ कि सफाई कर्मचारी भी नियमित नहीं आते हैं। निर्मला ने घर के सामने बिजली का तार लटके होने की समस्या भी बताई थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि बरसात में इस लटके हुए बिजली के तार में करंट भी आता हे। मजबूरी ये है कि इसी तार के नीचे से निकलकर जाना पड़ता है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 5 के सफाई प्रभारी राजकुमार ने साफ–सफाई करवाकर इसका समाधान करवा दिया है। जबकि बिजली के तार के लिए बिजली विभाग से संपर्क करने की सलाह दी है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग