जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ तीन महीने में लोगों के लिए उनकी समस्याओं के समाधान का प्रभावी जन मंच बन गया है। जहां एक पोस्ट से उनकी आवाज सीधे प्रशासन के अधिकारी तक पहुंचती है और उन्हें लंबित समस्याओं के हल घर बैठे ही मिल रहे हैं। इससे प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी भी कम हुई है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों की परेशानी दूर हुई… पोस्ट के बाद सीवरेज लाइन की लीकेज ठीक हुई जोधपुर के बीकानेर–बाड़मेर रोड, मण्डोर से श्रवण कुमार ने 10 दिनों से सीवरेज का पानी बहने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि मण्डोर ओवरब्रिज के पास बीते दस दिनों से सीवरेज लाइन का पानी ओवरफ्लो होकर रास्ते पर बह रहा है। शिकायत पर निगम के कर्मचारी आते तो हैं लेकिन कुछ करते नहीं। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने समाधान करवा दिया। डिस्कॉम की एग्जिक्यूटिव शिवानी बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ 'भास्कर समाधान' पर जोधपुर बाईपास, चौपासनी के गोपालबाड़ी से महेश कुमार ने रात 10 बजे पॉवर कट होने और लंबे समय बाद बिजली देने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि एफआरटी टीम भी समस्या का सही से समाधान नहीं कर रही। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के अधिकारियों के निर्देश पर एग्जिक्यूटिव शिवानी ने पॉवर कट और बार–बार फॉल्ट होने की समस्या का समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… 3 साल से पानी की परेशानी, कब होगी दूर? जोधपुर के सर्किट हाउस रोड से मोहनलाल ने पीने के पानी की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि उनके एरिया नागोरी गेट, बाबा रामदेव जी का मंदिर, काकड़ी रोड में पानी की समस्या तीन साल से है। दो साल से हम सभी कॉलोनीवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन जलदाय विभाग से अभी तक कोई समाधान नहीं मिला है। कर्मचारी–अधिकारी फतेह सागर, सूर सागर और कुड़ी भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेते हैं। जबकि हमारे यहां लोग पानी को लेकर बहुत परेशान हैं। बेसहारा कुत्तों और पशुओं से लोग परेशान जोधपुर के चौपासनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर–9 से विनय ने बेसहारा कुत्तों की परेशानी पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एससी मार्केट, विनोद मेडिकल और आसपास के एरिया में बेसहारा कुत्तों और गाय, सांड जैसे पशुओं की बहुत बड़ी परेशानी है। रातभर भौंकते हैं, लोग ठीक से सो भी नहीं पाते। राहगीरों को इन कुत्तों के काट लेने का डर भी सताता है। छोटे बच्चों के लिए खासतौर से सचेत रहना पड़ता है। निगम से अपील है कि इनकी बढ़ती आबादी पर नियंत्रण कर हम कॉलोनीवासियों को राहत दिलाएं। 6 महीनों से रोड लाइट खराब, सुनवाई नहीं भिश्तियों का बास से दीपेश भाटी ने रोड लाइट खराब होने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट कर प्रशासन से समाधान की अपील की है। उन्होंने पोस्ट में बताया कि उनके एरिया में बीते छह महीनों से रोड लाइट्स खराब पड़ी हैं लेकिन कम्प्लेन करने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी इस समस्या को दूर नहीं कर रहे हैं। अंधेरा रहने से स्थानीय लोगों को असुविधा हो रही है। निगम–जेडीए के बीच फुटबॉल बनी लोगों की शिकायत बलदेव नगर की वीर दुर्गादास कॉलोनी की गली नंबर 10 से असलम खान ने पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में ओवरफ्लो होने के कारण गटर का गंदा पानी बहता है। इसकी शिकायत कई बार निगम के कर्मचारियों को कर चुके हैं लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। जेडीए और निगम के कर्मचारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपकर पीछे हट जाते हैं। निगम का कहना है कि पाइप अंदर से डैमेज हैं इसे जेडीए ठीक करवाएगा। वहीं जेडीए का जवाब है कि सड़क बने अभी पांच साल नहीं हुए इसलिए यह अभी ठीक नहीं हो सकेगा। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग