बारां| रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04815/04816 जोधपुर-चेन्नई-जोधपुर स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को जोधपुर से रात 9:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बारां सुबह 5:46 बजे व छबड़ा सुबह 7:43 बजे होते हुए सोमवार रात 8 बजे चेन्नई पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04816 चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल 1 सितंबर को चेन्नई से शाम 5:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार को छबड़ा सुबह 6:28 बजे, बारां सुबह 7:13 बजे, सोगरिया सुबह 8:10 बजे व सोगरिया प्रस्थान सुबह 11:30 बजे होते हुए रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।