जोधपुर में कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट पर जुटे। यहां उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार वर्मा ने बताया- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 14 बार आपत्ति दर्ज होने बावजूद SIR मतदाताओं का नाम जोड़ना, नाम हटाने का एकतरफा निर्णय लेने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यह प्रदर्शन किया गया। ओमकार वर्मा ने कहा- भारत में चुनाव आयुक्त द्वारा इस प्रकार से किया गया कृत्य लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। जिस प्रकार से वर्तमान में चुनाव हो रहे हैं, वह आम जनता के अधिकारों का हनन है। सरकार जिस प्रकार से नगर निगम के चुनाव में सता का दुरुपयोग किया है। वह आम जनता के सामने हैं। आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी। प्रदर्शन में ये हुए शामिल प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचे। निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।। प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, देहात जिलाध्यक्ष एवं भोपालगढ़ विधायक गीता बरवड़, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ताओं के शामिल रहे।