जोधपुर के डांगियावास इलाके में सोजत के सतलोक आश्रम की गाड़ी रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस टीम के बीच तनातनी हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। उनकी गाड़ी में शराब की बोतलें और चखना भी मिला, जिसका वीडियो भी बनाया। मामला डांगियावास थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात का है। हालांकि, शराब किसकी थी और मौके पर असल में क्या हुआ था, इसकी जांच होना बाकी है। वहीं मामले में ADCP जोधपुर ईस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर ACP मंडोर को मामले की निष्पक्ष जांच सौंपी गई है। जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। देखिए, मामले से जुड़ी PHOTOS पुलिस की गाड़ी में मिली शराब की बोतलें, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो मामले के अनुसार- डांगियावास थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात स्पेशल टीम (CST) प्रभारी मेहराज तंवर के साथ गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया थ। गाड़ी तुरंत नहीं रुकी और कुछ दूरी पर जाकर खड़ी हो गई। गाड़ी सोजत स्थित सतलोक आश्रम की थी, उसमें कुछ लोग भी सवार थे। गाड़ी पकड़ने की सूचना पर मौके पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो कई महंगे ब्रांड की शराब की बोतलें और साथ में चखने का सामान मिला। ग्रामीणों ने शराब की बोतलें और चखना दिखाते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ACP मंडोर को मामले की जांच सौंपी मामले को लेकर ADCP जोधपुर ईस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा से बात की। उन्होंने बताया कि स्पेशल टीम NDPS ओर अन्य कार्रवाइयों के लिए निकलती है। इसी क्रम में मंगलवार रात को डांगियावास थाना क्षेत्र में स्पेशल टीम ने एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया था। गाड़ी में सोजत के सतलोक आश्रम से जुड़े लोग थे। इस दौरान भीड़ इक्ट्‌ठा हो गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर ACP मंडोर को मामले की निष्पक्ष जांच सौंपी गई है। जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।