जोधपुर के झंवर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही स्कूटी सवार दो महिला टीचर को स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चकनाचूर हो गई। वहीं, कार के आगे का हिस्सा भी पूरी तरीके से टूट गया। टक्कर के बाद स्विफ्ट चला रहा ड्राइवर भाग गया। घटना स्थल से गुजर रहे लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से एक टीचर को हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया। हादसा बुधवार सुबह 10 बजे के करीब झंवर से धवा जाने वाले रास्ते पर हुआ। दोनों टीचर राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल पुरोहितों की ढाणी धवा में पढ़ाती है। टक्कर मारकर भागा स्विफ्ट कार का ड्राइवर SI मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में घायल टीचर इमरती पत्नी रमेश विश्नोई, निवासी पटाऊ, पुलिस थाना पचपदरा है। और दूसरी टीचर का नाम चित्रा है। दोनों आज सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही थी। रास्ते में स्विफ्ट कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों टीचर स्कूटी से गिर गई। घायलों को हॉस्पिटल ले जाकर उनके परिवार को सूचना दी गई। वहीं, टक्कर मारकर भागे स्विफ्ट कार के ड्राइवर की तलाश की जा रही है। घटना स्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।