जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ जिला सिरोही ने गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम पुराना पावर हाउस, अंबेडकर सर्किल में हुआ। श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई। बिजली क्षेत्र समेत औद्योगिक और तकनीकी कामों में लगे श्रमिकों की सुख-समृद्धि, सुरक्षा की कामना की गई। इसके बाद शहर में बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में श्रमिकों ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों की बात कही। कर्म पर जोर व कौशल पर जोर दिया। तकनीकी दक्षता को जरूरी बताया। राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी, वृत्त अध्यक्ष रामनिवास, वृत्त महामंत्री वीराराम दहिया, वृत्त कोषाध्यक्ष रंजीत प्रजापत, डिस्कॉम कार्यकारी अध्यक्ष उदय सिंह राठौड़, जिला मंत्री पुखराज सिंदल, जिला कोषाध्यक्ष पाताराम चौहान, डिस्कॉम कार्यकारी सदस्य कन्हैया लाल, शंकर लाल, सुरेश प्रजापत, जितेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, विपिन साधु, जगदीश कुमार मौजूद रहे।