जोधपुर के बासनी में SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग के दौरान केमिकल से भरे ड्रमों में ब्लास्ट से फायर ब्रिगेड के 14 कर्मचारी झुलस गए थे। इनमें से 6 फायर फाइटर्स को करीब 350 KM का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से महात्मा गांधी हॉस्पिटल से जयपुर के SMS अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान जगह-जगह ट्रैफिक रोका गया। फायर फाइटर्स को शिफ्ट करने के दौरान उनमें से एक की मां बेसुध हो गईं। एंबुलेंस में हर मरीज के साथ एक-एक डॉक्टर और एक-एक नर्सिंग स्टाफ है। महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर फतेहसिंह भाटी ने बताया- मोहम्मद हनीफ, प्रकाश, जोगाराम, आशिक खान, प्रेम तम्बोली और अविनाश को जयपुर भेजा है। वहीं 7 लोग महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनमें 3 वेंटिलेटर और 4 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया- चीफ फायर ऑफिसर की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। फैक्ट्री मालिक राजेंद्र अग्रवाल की तलाश की जा रही है। पहले देखिए, ये 3 PHOTOS… सुबह फिर धधक उठी थी आग बासनी की गणेश नगर श्रमिक कॉलोनी में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए 35 फायर फाइटर्स की टीम पहुंची थी। कर्मचारी आग बुझाने में जुटे थे। इसी दौरान छत से एक पत्थर फिनोल केमिकल से भरे ड्रम पर आकर गिरा और ब्लास्ट हो गया। इसमें फायर ब्रिगेड के कर्मचारी झुलस गए। दूसरे फायर फाइटर्स अपने साथियों को पिकअप और दमकल में लेकर हॉस्पिटल पहुंचे थे। आग इतनी भयानक थी कि रात 11 बजे के बाद एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाना पड़ा। गुरुवार सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया गया। सुबह 7 बजे आग फिर से धधक उठी, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया। फैक्ट्री से सुबह 11 बजे तक धुआं निकल रहा था। केमिकल से भरे ड्रम में ब्लास्ट से आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया ने बताया- सूचना मिलने पर अलग-अलग स्टेशन से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में विस्फोट हो रहे थे। इसके चलते आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घटना से जुड़ी अन्य तस्वीरें… … यह खबर भी पढ़ें… जोधपुर फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद बदबू से परेशान लोग,उल्टियां हुईं:आसपास के लोगों को घर खाली करने पड़े, धमाके से फैक्ट्री की छत तक गिर गई … पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…