राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर के अध्यक्ष पद के लिए 20 नवंबर 2026 को चुनाव होंगे। यह फैसला कार्यवाहक अध्यक्ष बुद्धाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक में संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान आजीवन और सालाना मेंबरशिप फीस को लेकर निर्णय लेते हुए 1-1 हजार रुपए की कटौती की गई है। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विजय चौधरी ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष रणजीत जोशी के इस्तीफे के बाद अध्यक्ष पद खाली हो गया था। इस पद पर चुनाव कराने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जाएगी। सदस्यता फीस में की कमी अधिवक्ताओं को राहत देते हुए सदस्यता शुल्क में भी कमी की गई है। अगले सात दिनों तक वार्षिक सदस्यता शुल्क 3000 की जगह 2000 रुपए और आजीवन सदस्यता शुल्क 5000 की जगह 4000 रुपए जमा कराया जा सकेगा। पात्र अधिवक्ता तय समय में सदस्यता संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर मतदान में भाग ले सकते हैं। बैठक में सहसचिव तक्षेंद्र शर्मा, पुस्तकालय सचिव शिवानी वैष्णव और कोषाध्यक्ष विजय शर्मा भी मौजूद थे।