जोधपुर की डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में ओपीडी के समय में बदलाव होगा। शीतकालीन समय लागू होने के साथ ही शहर में कॉलेज से जुड़े तीन बड़े अस्पताल मथुरादास माथुर हॉस्पिटल (एमडीएम), महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) और उम्मेद हॉस्पिटल में यह बदलाव लागू होगा। इसे लेकर हॉस्पिटल के स्तर पर समय बदलने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार- राज्य सरकार के आदेश की अनुपालना में 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक शीतकालीन समय लागू रहेगा। हॉस्पिटल में 1 अक्टूबर से ये रहेगा नया समय नए आदेश के अनुसार- ओपीडी में 1 अक्टूबर से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय रहेगा। वहीं रविवार और राजकीय अवकाश के दिन ओपीडी समय सुबह 9 से 11 बजे तक ही रहेगा। तीनों हॉस्पिटल में यह समय लागू रहेगा। महात्मा गांधी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया- महात्मा गांधी अस्पताल के लिए मंगलवार को यह आदेश जारी किया गया है।