जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में मेयर चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन शनिवार को भाजपा-कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान किया। जयपुर में भाजपा ने सुनील कोठारी को मेयर प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने कोठारी के नाम की आधिकारिक घोषणा की। जोधपुर में भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता को मेयर उम्मीदवार घोषित किया है। कोटा में आखिरी समय में अनुसुईया गोस्वामी को मेयर उम्मीदवार घोषित किया गया। वहीं जयपुर में कांग्रेस ने सुनीता मावर को मेयर पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। रणनीति के तहत सुनीता मेठी और दशरथ अटल से भी नॉमिनेशन भरवाया है। जोधपुर में कांग्रेस ने अशोक गहलोत के करीबी राजेंद्र सोलंकी को मेयर उम्मीदवार बनाया है। सोलंकी ने पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा था। कांग्रेस ने कोटा में सुनीता सुमन को मेयर कैंडिडेट बनाया। भीलवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर में PCC सदस्य मनोज पालीवाल ने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की 'सद्बुद्धि' के लिए यज्ञ किया। पालीवाल ने आरोप लगाया कि डोटासरा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं, इसलिए उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। जयपुर में भाजपा-कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार जोधपुर में भाजपा-कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार कोटा में भाजपा-कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार निकाय चुनाव से जुड़े अपडेट कांग्रेस की बाड़ाबंदी में पहुंची पुलिस: हनुमानगढ़ की संगरिया नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले कांग्रेस ने पंजाब में पार्षदों की बाड़ाबंदी कर रखी है। 2 पार्षदों ओमप्रकाश स्वामी और साहिल स्वामी के किडनैप का मामला दर्ज होने के बाद संगरिया पुलिस दोनों की तलाश में देर रात बाड़ाबंदी में पहुंची तो हंगामा हो गया। संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। अलवर में निर्दलीय पार्षद के समर्थकों को पीटा: अलवर में वार्ड 40 से निर्दलीय चुनाव जीतीं अनीता देवी बीजेपी की बाड़ेबंदी में चली गईं। इससे नाराज कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने अनीता देवी के 2 समर्थकों के साथ मारपीट कर दी। दोनों को अलवर जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। कोटा में भाजपा के पार्षदों की बाड़ाबंदी: कोटा में बीजेपी में मेयर-डिप्टी मेयर को लेकर पेंच फंस गया है। बगावत के डर से पार्टी ने रातों रात पार्षदों की बाड़ाबंदी की और उन्हें चित्तौड़गढ़ ले गए। 2 महिला सहित 5 पार्षद पारिवारिक कारण बताकर बाड़ेबंदी में नहीं गए। जयपुर के भाजपा पार्षदों को पुष्कर भेजा: जयपुर के बीजेपी पार्षदों को पुष्कर शिफ्ट किया: जयपुर के भाजपा पार्षदों की बगरू के होटल में बाड़ाबंदी की गई थी। शुक्रवार देर रात को सभी पार्षदों को पुष्कर के द सूर्या गोल्डन पैलेस होटल में शिफ्ट कर दिया। विधायक नहीं चाहते थे उनके क्षेत्र से मेयर बने जयपुर में मेयर कैंडिडेट को लेकर दैनिक भास्कर एप ने पहले ही बता दिया था कि BJP विधायक नहीं चाहते हैं कि उनके क्षेत्र से मेयर बने। विधायकों का कहना है कि जहां पार्टी का विधायक नहीं हैं, उस विधानसभा से मेयर बनाने को प्राथमिकता दी जाए। पूरी खबर पढ़ें निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… शहरों से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें… जयपुर। जोधपुर | कोटा | ----- ये खबर भी पढ़ें 2 निगमों समेत 29-निकायों में भाजपा के निर्विरोध मेयर-चेयरमैन बने:कांग्रेस सिर्फ दो में जीती; धौलपुर में पार्षद का चुनाव लड़े बिना निर्दलीय सभापति बने ------ पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…