जोधपुर के कबीर नगर क्षेत्र में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद सामने आया है। एक समाज के लोग मौत के बाद मंगलवार को सड़क पर बॉडी रखकर लोग प्रदर्शन करने लग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश के प्रयास शुरू किए। जानकारी के मुताबिक- भील समाज के लोग एक श्मशान में अंतिम संस्कार करने की मांग कर रहे हैं। जबकि उस श्मशान पर दूसरे समाज के लोग अंतिम संस्कार नहीं कराने की बात को लेकर अड़ गए। इस पर एक पक्ष के लोग बॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने के बाद ADCP प्रवीण कुमार, एसीपी नतीशा जाखड़, सूरसागर थाना अधिकारी हरीश सोलंकी भी मौके पर पहुंचे ओर प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश के प्रयास शुरू किए। फिलहाल दोनों पक्षों में समझाइश नहीं हुई है। दोनों अपनी-अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।