जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ पब्लिक के मुद्दों को पुरजोर तरीके से विभागीय जिम्मेदारों तक पहुंचा रहा है। समस्याओं पर अधिकारी और जन प्रतिनिधी भी कार्रवाई कर समाधान करवा रहे हैं। समस्याओं के सिरे से हल मिलने से लोग भी खुश हैं, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच संवाद की कमी भी दूर हुई है। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… गली में कीचड़, टूटी सड़क बनी स्थानीय परेशानी जोधपुर शहर के वार्ड नंबर 70, मेन मोती चौक रोड, चोपड़ा बिल्डिंग के पास टूटी सड़क की समस्या गली के सभी दुकानदारों ने भेजी है। इनमें रमेश कुमार, अनिल सिंघवी, महेश भोजवानी ने बताया कि सड़क पर बड़े–बड़े गड्‌ढे हैं जिनमें बारिश और सीवरेज का गंदा पानी जमा होने से पूरी गली में कीचड़ फैला हुआ है। इसकी शिकायत तीन साल से निगम में कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। खाली प्लॉट में डालते कचरा, आसपास के लोग परेशान 40 फीट रोड, के.के. कॉलोनी, बासनी से तमन्ना गौतम ने खाली प्लॉट में कचरा डाले जाने की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 45 में हनुमान मंदिर के सामने बने खाली प्लाॅट में कचरे का ढेर लगा हुआ है। यहां आसपास के लोग ही नहीं दूसरे एरिया के लाग भी अपना कचरा डाल रहे हैं। निगम में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस प्लॉट को साफ करवाकर यहां कचरा न डालने के लिए लोगों को पाबंद करें। सालों से गली में नहीं रोड लाइट, कच्चे रास्ते से परेशानी सूर सागर के रिडिया चौराहा से मोहन सिंह ने गली में रोड लाइट न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां भौमियाजी के मंदिर के पास, अरुणा स्टोन के सामने बनी सीसी रोड और कच्चे रास्ते पर बीते कई सालों से रोड लाइट्स नहीं हैं। पूरे रास्ते पर अंधेरा रहता है। रात को आने–जाने वाले वाहन चालकों को वन्य जीवों का डर भी सताता है। कई बार जनप्रतिनिधियों को शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। अंधेरे के कारण इलाके में चोरियां भी बढ़ रही हैं। रास्ता कच्चा होने से बच्चों और बुजुर्गों को भी बहुत परेशानी होती है। संबंधित विभाग से निवेदन है कि हमारी इस सालों पुरानी समस्या का समाधान करें। डेढ़ साल से टूटी सड़क, सीवरलाइन डाल के बाकी भी उधेड़ी हाउसिंग बोर्ड रोड, सेक्टर–3, कुड़ी भगतासनी से जयमल सिंह माली ने जर्जर सड़क की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पाली रोड से कुड़ी हाउसिंग बोर्ड जाने वाली मेन रोड बीते डेढ़ साल से टूटी हुई है। रही–सही कसर सीवरलाइन डालने के लिए सड़क खोदकर पूरी कर दी गई है। अब इस जर्जर गड्ढों भरी सड़क पर चलना भी दूभर हो गया है। जेडीए अधिकारियों को कहकर थक चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के ठीक हुईं रोड लाइट्स बासनी के तम्बोलिया में गांधी मूक बधिर स्कूल के पीछे खराब रोड लाइट्स की समस्या नेमाराम प्रजापत ने पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड नंबर 94, तम्बोलिया माता का थान, बासनी की शांति विहार कॉलोनी में पोल संख्या 1710/11/12 की रोड लाइट्स बीते तीन–चार महीने से खराब पड़ी हैं। अंधेरे के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने लाइट्स ठीक करवा दीं। डिस्कॉम एग्जिक्यूटिव उर्मिला बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ खेमा का कुंआ से राजेन्द्र कुमार ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि प्रेम नगर के रोड नंबर-3 पर पटेल बस्ती में लगे पोल की स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। लाइट बंद होने के कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता है। समस्या को पोस्ट किए जाने के बाद जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर की एग्जिक्यूटिव उर्मिला ने इस पर कार्रवाई करते हुए टीम की मदद से स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दीं। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग