जोधपुर के लोगों को ‘भास्कर समाधान’ के रूप में एक ऐसा प्रभावी प्लेटफॉर्म मिल गया है जहां वे अपने वार्ड की समस्याओं के लिए सीधे जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब कर रहे हैं। विभाग भी वार्ड की जमीनी हकीकत देखकर समाधान में सहयोग कर रहे हैं। इससे जिम्मेदारों की जनता के प्रति जवाबदेही बढ़ी है और ‘भास्कर समाधान’ दोनों के बीच एक साझा मंच बन गया है। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 24 घंटे में ही मेनहोल के टूटे ढक्कन की ली सुध देवेन्द्र ने सुभाष चौक, श्रीकृष्णा मंदिर सर्किल, रतनाड़ा से सड़क के बीच में मेनहोल का ढक्कन टूटने से बने गड्ढे की शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि श्रीकृष्णा मंदिर रोड की गली नंबर दो में रोड के बीच मेनहोल का ढक्कन टूटने से गड्ढा हो गया है। 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन अभी तक कोई समाधन नहीं हो सका है। यह एक व्यस्त रोड है जहां से सैकड़ों लोग गुजरते हैं। पोस्ट पब्लिश होने के बाद निगम ने 24 घंटे में ही इस समस्या का समाधान करवा दिया है। वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर के रिडिया चौराहा, सूर सागर से महेन्द्र ने कचरे के निस्तारण से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट कर बताया था कि सूरसागर चौपड़, भौमिया जी की घाटी, अरुण स्टोन के सामने, रेलवे ट्रैक के पास बनी कच्ची बस्ती किनारे यह कचरा पड़ा हुआ है। बारिश से सारा कचरा बहकर रास्ते पर आ गया है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 2 के सफाई प्रभारी राजेश सारवान ने कर्मचारियों से जेसीबी की मदद से सफाई करवाई और समस्या का समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… लीकेज पाइपलाइन से सड़क किनारे जलभराव 'भास्कर समाधान' पर सरस्वती नगर सेक्टर–बी, नाकोड़ा कॉलेज रोड, बासनी से अंकुर जैन ने पानी की पाइपलाइन से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि नाकोड़ा कॉलेज रोड पर पानी की पाइपलाइन फूटी हुई है जिससे दिनभर पानी लीकेज होता रहता है। सारा पानी सड़क और इसके आसपास जमा होने से राहगीरों को असुविधा हो रही है। टूटी सड़क, गड्ढों में जमा पानी से पनप रहे मच्छर जोधपुर के रामदेव नगर, डाली बाई मंदिर के पास से हनुमान चौधरी ने 'भास्कर समाधान' पर टूटी सड़क से जुड़ी परेशानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सड़कें टूटी हुई हैं। सड़कों के गड्ढे में बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिनसे मौसमी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। निगम ने डस्टबिन नहीं लगाया, मंदिर के बाहर डालते कचरा समाज कल्याण ऑफिस के पास, जैन मंदिर के सामने पड़े कचरे की शिकायत नेहा नागल ने की है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि सरदारपुरा की 11–बी रोड पर जैन मंदिर के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है। गली में कचरा डालने के लिए निगम की ओर से डस्टबिन नहीं है। कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ी रोज नहीं आती। आती भी है तो गली के बाहर दो–चार घरों से ही कचरा लेकर निकल जाती है। बेसहारा गाय–कुत्ते इस कचरे को खाकर बीमार पड़ रहे हैं। 5 दिनों से रोड लाइट बंद, गली के लोगों को हो रही परेशानी जोधपुर के वार्ड 61 के सौदागरों का मोहल्ला से सूफियान अंसारी ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे मोहल्ले अंसारी चौक, सनसिटी किराणा स्टोर के पास लगी रोड लाइट करीब 5 दिनों से बंद पड़ी है। अंधेरे के कारण कई बुजुर्ग और बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं। शिकायत कर चुके लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग