जैसलमेर के शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा देर रात जोधपुर पहुंची, जहां अलग-अलग इलाकों में स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए हनवंत गार्डन में कार्यक्रम रखा गया, जिसमें काफी संख्या में लोग जुटे। जेसीबी से फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया। भाटी की यात्रा का जिले में बिलाड़ा, पीपाड़, भोपालगढ़ से होते हुए शहर पहुंची। बनाड़ पहुंचने के बाद रास्ते में उनके समर्थकों ने स्वागत किया और रोड शो करते हुए पावटा क्षेत्र में पहुंचे। पावटा में युवाओं ने जेसीबी से फूलों की वर्षा करके उनका स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में युवा उमड़े। हनवंत गार्डन में भाटी के स्वागत का कार्यक्रम रात 12 बजे बाद हुआ। तीन-चार घंटे देरी से पहुंचने पर भी युवा उनका इंतजार करते रहे। देखें यात्रा से जुड़े फोटोज… यह हैं मांगे रविंद्र सिंह भाटी की यह यात्रा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण से जुड़े नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही है। इसकी प्रमुख मांग हैं- यात्रा बाड़मेर से शुरू हुई। इसके बाद पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों से होते हुए यह देर रात जोधपुर पहुंची थी।