जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ लोगों की लंबित समस्याओं के समाधान का प्रभावी जनमंच बन गया है। लोग अपनी परेशानी और शिकायतें अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं जो उनकी समस्या का तुरंत समाधान भी करवा रहे हैं। इससे आमजन और प्रशासन के बीच संवाद बेहतर होने से गुड गवर्नेंस का अहसास भी होने लगा है। आज की समस्याएं जानने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट किया तो तीन महीने बाद पूरी सड़क बनी जोधपुर के 80 फीट रोड, शिव सागर, रावत नगर से नरेश पंवार ने गली की टूटी जर्जर सड़क की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने परेशानी बातते हुए लिखा था कि उनके क्षेत्र गांधी नगर, मंगला पूंजला शिवाजी नगर, शनि मंदिर के आसपास तीन महीने पहले सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया था। लेकिन अचानक काम रोक दिया गया और तब से ही पूरी गली क्रंक्रीट वाले रास्ते से आने–जाने को मजबूर है। उनकी परेशानी 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद इस समस्या का हाल ही समाधान हो गया। टीम लीडर दिलीप सिंह राजपुरोहित बने ‘पब्लिक के स्टार’ जगदम्बा कॉलोनी, माता का थान, मंगला पूंजला से भुवनेश शर्मा ने चार घंटे से लाइट न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि बीते चार घंटे से लाइट का पॉवर कट है। गर्मी से लोग परेशान हैं। टोल फ्री नंबर पर भी बिजली विभाग कोई जवाब नहीं दे रहा है। उनकी इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर के टीम लीडर दिलीप सिंह राजपुरोहित ने तुरंत इस समस्या का समाधान करवाते हुए फॉल्ट ठीक करवाया और लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… 10 दिन से कॉलोनी के मेन रोड पर खुदा गड्ढा जोधपुर के नांदड़ी फांटा, बनाड़ रोड से नरेश दौलतानी ने 'भास्कर समाधान' पर कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर ही गहरा गड्ढा खुदा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी तिरुपति नगर की गली नंबर 17 में श्रीराम हॉस्पिटल के सामने बीते 10 दिन से एक गहरा गड्ढा खुदा हुआ है। इसे अब तक न तो ढका गया है न ही यहां कोई काम ही चल रहा है। कॉलोनी में आने–जाने का यही मुख्य रास्ता है जिस वजह से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। अंधेरे में अगर इस गड्ढे में कोई वाहन सवार या पैदल राहगीर गिर जाए तो गंभीर घायल हो सकता है। निगम से अपील है कि इसका समाधान करवाएं। स्ट्रीट लाइट खराब, विभाग नहीं कर रहा ठीक जोधपुर के रामनगर–रावती रोड, रावती से शुभम प्रजापत ने गली की स्ट्रीट लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि रावती रोड पर बिग बॉस एलईडी वाली गली में लगी स्ट्रीट लाइट काफी समय से खराब है। लेकिन अब तक नहीं बदला गया है। इससे पूरी गली में अंधेरा छाया रहता है। गली से आने–जाने वाले स्थानीय लोगों को इससे परेशानी हो रही है। निगम से अपील है कि इसे दोबारा चालू करवाएं। ट्रांसफॉर्मर की वॉल्टेज कम, पॉवर कट की समस्या लक्ष्मी नगर, पावटा–बी रोड से गजेन्द्र सिंह ने क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी समस्या का समाधान करने की अपील की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि लक्ष्मी नगर, पावटा–बी रोड पर एक साल पहले ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा था लेकिन उस रोड पर मौजूद कुछ मकान मालिकों ने ऐतराज जताते हुए इसे वहां नहीं लगाने दिया। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर को स्कूल के पास लगाया गया है लेकिन वहां किसी तकनीकी वजह से रोज शाम होते ही वॉल्टेज कम हो जाती है और रात होते ही पॉवर कट हो जाता है। बार–बार फोन करने के बाद 1–2 घंटे बाद लाइट आती है। डिस्कॉम के अधिकारियों से निवेदन है कि इस समस्या का स्थायी समाधान करवाकर हमें राहत दें। घर के बाहर टूटी सड़क, बच्चों के गिरने का रहता डर श्री केवल चंद मोदी मार्ग से नीरज असरानी ने टूटी सड़क और जलभराव की समस्या पोस्ट कर निगम का ध्यान इस ओर दिलाया है। उन्होंने बताया कि उनकी आरएसईबी कॉलोनी में उनके घर के बाहर बनी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। हर दिन वाहनों के गुजरने से ये गड्ढे और भी गहरे होते जा रहे हैं। इस पानी में मच्छर और मौसमी कीड़े भी पनप रहे हैं। कॉलोनी में खेलने के लिए बच्चों को भी परेशानी होती है वहीं बाइक सवार राहगीरों के गड्ढे में फंसकर गिरने का डर भी बना रहता है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.'भास्कर समाधान' पर जोधपुर का भरोसा कायम:जोधपुर में एक ही दिन में सफाई और पॉवर कट की पांच समस्याओं का हुआ समाधान, डिस्कॉम के सौरभ बने 'पब्लिक के स्टार' 2.'भास्कर समाधान': एक पोस्ट में समस्या का हल:जोधपुर में सीवरेज, लो पॉवर और कचरा उठाने की समस्या हुईं हल, डिस्कॉम के महिपाल सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’ 3.भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने 4.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 5.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 6.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने 'पब्लिक के स्टार 7.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 8.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 10.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग