सुने मकान में रेकी करने के बाद नकबजनी करने वाले मध्य प्रदेश के सिकलीगर गैंग से जुड़े तीन आरोपी पुलिस की रिमांड पर है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में जोधपुर में तीन जगहों पर चोरी करना स्वीकार किया है। हालांकि जगह स्पष्ट रूप से अभी तक नहीं बता पाए हैं। बता दें कि पुलिस ने 25 अगस्त को चोरी की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने माता का थान थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात की थी। इसमें मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था। जोधपुर में तीन जगह चोरी की आरोपियों के मध्यप्रदेश में ताले, चाबी बनाने की दुकान है। इसके चलते उन्हें ताले कैसे तोड़ने हैं इसकी पूरी ट्रिक मालूम है। आरोपियों ने रिमांड के दौरान जोधपुर में तीन जगहों पर चोरी करना स्वीकार किया है। अब आरोपियों को रिमांड पूरा होने पर 28 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गैंग ताले तोड़ने में एक्सपर्ट माता का थान थाना अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रोमी (28) पुत्र दर्शन सिकलीगर निवासी ब्लॉक कॉलोनी वारिया तहसील गंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश, बादल सिंह (30) पुत्र किशोर सिंह निवासी बाकानेर तहसील मनावर जिला धार, विनोद सिंह (26) पुत्र मनोज सिंह निवासी सिख मोहल्ला बाकानेर तहसील मनावर जिला धार मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया था। गैंग मकानों के ताले तोड़ने में एक्सपर्ट है। आमतौर पर सुने मकानों में रेकी के बाद वारदात को अंजाम देते हैं।