जोधपुर में शॉपिंग, संगीत, कला और मनोरंजन का अनूठा संगम बना द लॉन, आईटीआई सर्किल पर सोशल फ्ली रविवार को अपने आखिरी दिन में प्रवेश कर गया है। यहां रंग-बिरंगी स्टॉल्स पर खरीदारी, पेट जोन में विदेशी पक्षियों और खास जानवरों के साथ सेल्फी शहरवासियों को आकर्षित कर रहे हैं। आखिरी दिन शाम 7 बजे से स्टैंडअप कॉमेडी शो ‘सनसिटी लास्ट नाइट’ में विवेक संतवानी, रजत सूद और प्रत्युष चौबे अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को हंसाएंगे। वहीं रात 10 बजे के बाद लकी ड्रॉ और क्रैकर्स के साथ आतिशबाजी के बीच क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित होगी। 97 स्टॉल्स पर शॉपिंग, फैशन से लेकर फूड तक के विकल्प सोशल फ्ली में खरीदारी के लिए लोगों को ज्वेलरी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, आकर्षक परिधानों और लाइफस्टाइल से जुड़े कई उत्पादों के विकल्प मिले। आयोजन में कुल 97 स्टॉल्स लगाई गई है। इनमें 62 लाइफस्टाइल, 25 फूड और 10 बच्चों के गेम्स एवं गतिविधियों से जुड़ी स्टॉल्स शामिल है। खाने-पीने के स्वाद के साथ खरीदारी और मनोरंजन का अनुभव लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर पहुंचे। ओपन माइक के जरिए नए टैलेंट को अपना हुनर दिखाने का मिलेगा मौका टीजीएस के डायरेक्टर रूपेश टाटिया ने बताया कि जोधपुर में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है। इसमें शहर की विभिन्न कम्युनिटीज के लिए स्पेस रखा गया है। ओपन माइक के जरिए नए टैलेंट को अपनी कला और हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। स्थानीय और नए ब्रांड्स को भी अपने प्रोडक्ट और क्रिएटिव आइडियाज लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। विदेशी पक्षियों और खास जानवरों के साथ सेल्फी का क्रेज फूड और शॉपिंग स्टॉल्स के बीच पेट जोन बच्चों और युवाओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हनी चौधरी अपने पेट्स को यहां लेकर पहुंचीं। कैलिफोर्निया की ग्रीन इगुआना और अफ्रीकी मकाऊ को देखने के लिए लोगों में खास उत्साह नजर आया। यहां आने वाले लोग इन जानवरों और पक्षियों के साथ तस्वीरें और सेल्फी लेते दिखाई दिए। पेट जोन ने सोशल फ्ली को खरीदारी के साथ एक अलग तरह का अनुभव दिया। कल्चर, कम्युनिटी, फूड, शॉपिंग और एंटरटेनमेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर दिखे पलाश के डायरेक्टर बसंत सोनी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जहां म्यूजिक, कल्चर, कम्युनिटी, फूड, शॉपिंग और एंटरटेनमेंट एक साथ नजर आए। तीनों दिनों में युवाओं के साथ परिवारों और अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए खास गतिविधियां रखी गई है। शाम को स्टैंडअप कॉमेडी शो रविवार शाम 7 बजे से स्टैंडअप कॉमेडी शो ‘सनसिटी लास्ट नाइट’ में विवेक संतवानी, रजत सूद और प्रत्युष चौबे अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को हंसाएंगे। वहीं रात 10 बजे के बाद लकी ड्रॉ और क्रैकर्स के साथ आतिशबाजी के बीच क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित होगी।