जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते एक गैराज में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से आपसी रंजिश के चलते गैराज में पत्थर फेंके और वहां खड़ी कई गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। क्षतिग्रस्त गाड़ियां ग्राहकों की बताई जा रही हैं। घटना से वाहन मालिकों को नुकसान हुआ है। घटना सूरसागर थाना क्षेत्र के कायलाना रोड के पास रविवार शाम 5 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, युवकों की गैराज में गाड़ी ठीक करवाने आए एक युवक से रंजिश थी। हालांकि, युवक मौके से बचकर निकल गया, लेकिन मारपीट करने आए बदमाशों ने गैराज में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। इसको लेकर गैराज संचालक की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। देखिए, 2 PHOTO'S गैराज में खड़ी 5-6 गाड़ियों में की तोड़फोड़ सूरसागर थाना प्रभारी हरीश सोलंकी ने बताया कि शाम 5:00 बजे के करीब रामदेव मोटर्स के गैराज में 5-6 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई। इसको लेकर गैराज संचालक की ओर से रिपोर्ट दी गई है। पुलिस के मुताबिक, आज गैराज में दो लड़के कार सही करवाने आए थे। उनका दूसरे पक्ष के किसी और लड़कों से विवाद था। इसका पता चलने पर दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा। उस दौरान गैराज में लड़के मौके पर नहीं मिले, लेकिन उनकी और गैराज के कई कस्टमरों की गाड़ियां खड़ी थी। जिन पर पत्थर फेंककर बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।